नारायण बलि पूजा क्या होती है ?
नारायण बलि पूजा कराने से किसी व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्त कराया जाता है, तथा पूर्वजों द्वारा मिले श्राप से भी मुक्ति प्रदान करायी जाती है, इसलिये इसे पितृ श्राप मुक्ति पूजा भी कहा जाता है। माना जाता है की जिन लोगो की अकाल मृत्यु होती है, जैसे बीमारी से या सांप काटने से, छत से गिरने से, फांसी लगाने से ,पानी में डूबने से, बिजली के करंट द्वारा उनकी आत्मा-शांति हेतु नारायण बलि पूजा कराई जाना अनिवार्य है।
Contents
नारायण बलि पूजा किसे करवानी चाहिए?
शास्त्रों में पितृ दोष निवारण के लिए नारायण बलि – नागबलि कर्म करने का विधान है। यह पूजा किस प्रकार और कौन कर सकता है, इसकी पूर्ण जानकारी होना भी आवश्यक है। यह पूजा प्रत्येक वह व्यक्ति कर सकता है, जो अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता है। जिन जातकों के माता-पिता जीवित हैं वे भी यह पूजा कर सकते हैं।
किन परिस्थितियो मे नारायण बलि पूजा करवानी चाहिए ?
हिन्दू धर्म के अनुसार नारायण बलि पूजा एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान है, यह पूजा पितृ दोष (पूर्वजों के अशांत आत्मा) के निवारण के लिए करायी जाती है। नारायण बलि पूजा आमतौर पर तब की जाती है जब किसी व्यक्ति या उसके परिवार में असमय मृत्यु, अत्यधिक आर्थिक कष्ट, संतानहीनता, या अन्य गंभीर समस्याएं हो रही हों। मुख्य रूप से पितरो का आशीर्वाद प्राप्त करने और पितृ दोष निवारण के लिए यह पूजा कराई जाती है।
नारायण बलि पूजा में कितना खर्चा आता है?
त्र्यंबकेश्वर मे नारायण बलि पूजन मे खर्च 8500 रुपए तक आता है। नारायण बलि पूजन मे खर्च व्यक्ति पर भी निर्भर करता है। पूजा समाप्त होने के पश्चात यजमान अपनी इच्छा अनुसार दक्षिणा- भेंट प्रदान कर सकते है।
नारायण बलि पूजा में कितना समय लगता है?
नारायण बलि पूजा में लगने वाला समय, पूजा करने के तरीके और स्थल पर निर्भर करता है। यह पूजा कई स्थलो पर एक या दो दिन मे भी पूर्ण की जाती है किन्तु त्र्यंबकेश्वर मे यह पूजा 3 दिनो मे पूर्ण की जाती है।
नारायण बलि पूजा कैसे करा सकते है ?
नारायण नागबली पूजा के लिए त्र्यंबकेश्वर एक पवित्र और प्रसिद्ध स्थान है, अगर आपको त्र्यंबकेश्वर नाशिक मे नारायण नागबली पूजा करनी है तो आप पंडित कैलाश शास्त्री जी से संपर्क कर सकते है। पंडित जी से संपर्क हेतु आप नीचे दिये गए विकल्पो का चयन कर सकते है।
- कॉल करें: +91 8421048228
- व्हाट्सएप पर संदेश भेजें: +91 8421048228
- ईमेल करें: [email protected]
पंडित जी के साथ त्र्यंबकेश्वर मे नारायण नागबली पूजा कराकर, आप अपने पित्रों को शांति प्रदान करते हैं, जिससे आपको अपने पित्रों का आशीर्वाद मिलता है और पूजा के बाद जीवन मे सुख शांति मे वृद्धि होती है।