सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप के चमत्कारिक फायदे

सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप के चमत्कारिक फायदे

महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को समर्पित होने वाला अत्यंत शक्तिशाली और पवित्र मंत्र है। यह मंत्र न केवल भय और संकटों को दूर करता है, बल्कि रोग, मृत्यु और अनिष्ट शक्तियों से भी रक्षा करता है। महामृत्युंजय जाप एक ऐसा उपाय है, जो न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करता है, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी व्यक्ति को सशक्त करता है एवं शांति प्रदान करता है।

महामृत्युंजय मंत्र का महत्व

यदि आप अपने जीवन में सकारात्मकता, शांति और स्वास्थ्य चाहते हैं, तो महामृत्युंजय मंत्र जाप का नियमित अभ्यास करें। महामृत्युंजय मंत्र को “त्रयंबकम मंत्र” भी कहा जाता है। यह मंत्र व्यक्ति की आत्मा को शुद्ध करता है और उसे आध्यात्मिक उन्नति की ओर प्रेरित करता है। यह जीवन में आने वाले सभी प्रकार के संकटों को दूर कर स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु प्रदान करता है। यह मंत्र व्यक्ति को आत्मिक शुद्धि, आध्यात्मिक उन्नति, और सभी प्रकार के संकटों से दूर रखने की शक्ति प्रदान करता है।

मंत्र:
“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥”

महामृत्युंजय जाप के लाभ

  1. स्वास्थ्य संबन्धित रक्षा : यह जाप गंभीर रोगों से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है।
  2. आत्मिक शांति : यह मन को शांति और संतुलन प्रदान करता है।
  3. दुर्घटनाओं से बचाव : जीवन में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने की शक्ति देता है।
  4. आयु वृद्धि : दीर्घायु और स्वास्थ्यप्रद जीवन की कामना के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है।

सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप के फायदे

महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव का अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली मंत्र है। जब महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख (1,25,000) बार जाप किया जाता है, तो इसके प्रभाव और लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं। यह जाप व्यक्ति के जीवन को संकटों, रोगों, और नकारात्मक शक्तियों से मुक्त कर सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि प्रदान करता है। सवा लाख मंत्र जाप के फायदे निम्नानुसार दिये गए है :-

1. रोगों से मुक्ति और आयु वृद्धि

सवा लाख महामृत्युंजय जाप विशेष रूप से गंभीर बीमारियों (कैंसर ,ह्रदय रोग) और दीर्घकालिक रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। यह जाप शरीर और मन की शुद्धि करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, और व्यक्ति को दीर्घायु प्रदान करता है।

2. अकाल मृत्यु से बचाव

इस जाप का मुख्य उद्देश्य अकाल मृत्यु के भय और अनहोनी घटनाओं से व्यक्ति की रक्षा करना है। यदि किसी व्यक्ति को बार-बार दुर्घटनाओं या मृत्यु के सपने आते हैं, तो सवा लाख जाप उनके जीवन को सुरक्षित करता है। ग्रह दोष और कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव को भी शांत करता है।

3. नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से बचाव

सवा लाख महामृत्युंजय जाप के दौरान उत्पन्न ध्वनि तरंगें वातावरण को शुद्ध करती हैं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर और कार्यस्थल में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है। यह मंत्र जीवन के सभी संकटों दूर करता है। आध्यात्मिक सुरक्षा कवच का निर्माण करता है।

4. कुंडली के दोषों का निवारण

यदि कुंडली में शनि, राहु, केतु, या मंगल जैसे ग्रह अशुभ स्थिति में हैं, तो यह जाप उन दोषों को शांत करने में सहायक है। इस मंत्र द्वारा पितृ दोष, श्रापित दोष , ग्रहण दोष का समाधान किया जाता है।

5. मानसिक शांति और आत्मविश्वास

सवा लाख महामृत्युंजय जाप व्यक्ति के मन को शांत करता है और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इस मंत्र के जाप से तनाव, चिंता और अवसाद से मुक्ति मिलती है। ध्यान, और योग का अभ्यास करने वालों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी है।

6. परिवार और वंश की समृद्धि

यह जाप केवल व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सुरक्षा और समृद्धि के लिए किया जाता है। इस मंत्र के जाप से परिवार के सभी सदस्यो को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

7. आध्यात्मिक उन्नति और मोक्ष

सवा लाख महामृत्युंजय जाप व्यक्ति को आत्मा की शुद्धि और मोक्ष के मार्ग की ओर ले जाता है। यह जाप आध्यात्मिक उन्नति के लिए सबसे अच्छा उपाय है। महामृत्युंजय मंत्र जाप से जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति प्राप्त होती है।

महामृत्युंजय मंत्र जाप में कितना खर्च आता है?

त्र्यंबकेश्वर, जो महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है, एक अत्यंत पवित्र स्थल है और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां पर महामृत्युंजय मंत्र जाप करवाना विशेष रूप से शुभ और फलदायक माना जाता है। इस पवित्र स्थल पर जाप कराने का खर्च कई बातो पर निर्भर करता है, इसमे पंडितों की संख्या, जाप की अवधि, पूजन सामग्री, और अन्य व्यवस्थाएं शामिल होती हैं।

महामृत्युंजय मंत्र जाप पूजा कैसे बुक करे ?

त्र्यंबकेश्वर या अन्य पवित्र स्थलों पर महामृत्युंजय मंत्र जाप पूजा बुक करना अब पहले से अधिक सरल हो गया है। आप इसे स्थानीय पंडितों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, या पूजा आयोजन समितियों के माध्यम से बुक कर सकते हैं। त्रयम्ब्केश्वर में पूजा बुकिंग के लिए नीचे दिये गए नंबर पर पंडित कैलाश शास्त्री जी से संपर्क करे

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *