श्रापित दोष पूजा त्र्यंबकेश्वर, नाशिक
श्रापित दोष एक गंभीर और जटिल लेकिन समाधान योग्य योग है जो व्यक्ति के जीवन में कई समस्याओं का कारण बनता है। इस दोष का रामबाण उपाय है त्र्यंबकेश्वर में श्रापित दोष पूजा। यह पूजा व्यक्ति को श्रापित दोष के नकारात्मक प्रभावों से मुक्त करती है और जीवन में शांति, सफलता और सौभाग्य लाती है।
- व्यक्तिगत पूजा
- कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं
- पूर्ण सामग्री सहित
- निशुल्क बुकिंग
श्रापित दोष क्या होता है?
शास्त्रों के अनुसार, श्रापित दोष (Shrapit Dosh) का अर्थ है — ऐसा योग जिसमें व्यक्ति को किसी पूर्व जन्म या वर्तमान जीवन में हुए कर्मों का श्राप मिलता है।
यह श्राप माता-पिता, गुरु, देवता या परिवार के किसी सदस्य की असंतुष्टि या दुःख के कारण मिलता है।
ज्योतिष में श्रापित दोष कई बार कुंडली में शनि (Saturn) और राहु (Rahu) के विशेष संयोजन से बनता है। जब यह दो ग्रह एक साथ दुष्प्रभावी भाव में बैठते हैं, तो जीवन में बाधाएँ, असफलता, अवरोध और असंतोष बढ़ जाता है।
श्रापित दोष के लक्षण और प्रभाव क्या है?
श्रापित दोष को समझना और पहचानना बहुत जरूरी है क्योंकि यह शांत मन, संघर्षरत जीवन, और अप्रत्याशित गरीबी के रूप में प्रत्यक्ष होता है। इस दोष के लक्षण निम्नलिखित है:
- बार-बार विफलता और रुकावटें: कई कोशिशों के बाद काम सफल ना हो पाना, बाधाएँ, और आखिरी समय पर असफलता मिलती है।
- स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएँ और तनाव: व्यक्ति को मानसिक तनाव, पुरानी बीमारियां या शारीरिक कमजोरी लगातार होती रहती है।
- वैवाहिक जीवन और संतान सुख में बाधा: विवाह में देरी, दाम्पत्य कलह, संतान की प्राप्ति में कठिनाई — श्रापित दोष के लक्षणों में शामिल है।
- पीढ़ीगत कष्ट और परिवार में असंगति: कभी-कभी श्राप केवल व्यक्ति पर नहीं, बल्कि संपूर्ण वंश पर प्रभाव डालता है।
- पूर्वजों के सपने आना और अजीब संकेतों का महसूस होना: बार-बार पूर्वजों या दिवंगत परिजनों के सपने आना भी इस दोष की उपस्थिति को दर्शाता है।
कुंडली में श्रापित दोष कैसे बनता है?
श्रापित दोष व्यक्ति को कर्मों का फल दिखाता है और जीवन में एक प्रकार के आध्यात्मिक अवरोध के रूप में आता है। श्रापित दोष आमतौर पर निम्न कारणों से बनता है:
माता-पिता, गुरु या देवताओं का अनादर करना
पूर्वजों की आत्मा का असंतोष या उन्हें तर्पण न देना
दुर्बल ग्रहों की स्थिति और दुष्प्रभाव
राहु-शनि का दुष्ट भाव में योग
पितृ दोष का अत्याधिक प्रभाव।
श्रापित दोष से बचने के उपाय कौन-कौन से है?
प्रतिदिन भगवान शिव को जल चढ़ाएँ
माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करें
पितरों के लिए साल में एक बार तर्पण करें
“ॐ नमः शिवाय” और “महा-मृत्युंजय मंत्र” का जाप करें
हर अमावस्या को दीपदान करें।
त्र्यंबकेश्वर में श्रापित दोष पूजा – सबसे शक्तिशाली उपाय
महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव का अत्यंत पवित्र स्थान है।
यहाँ पर श्रापित दोष पूजा विशेष रूप से प्रभावशाली मानी जाती है क्योंकि:
यह ज्योतिर्लिंग का स्थान है, जो स्वयं शिव के तीन रूपों (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) का प्रतिनिधित्व करता है
यहाँ पितृ शांति, नागबली और कालसर्प दोष शांति जैसे अनेक विशेष अनुष्ठान होते हैं
श्रापित दोष शांति यज्ञ द्वारा पूर्व जन्मों के श्रापों का निवारण किया जाता है
श्रापित दोष पूजा की विधि क्या है? कैसे होती है ये पूजा
त्र्यंबकेश्वर में श्रापित दोष पूजा विशेष विधि से की जाती है, जिसमें निम्न शामिल हैं:
- पंडित जी कुंडली देखकर पुष्टि करते हैं, फिर व्यक्ति का नाम, गोत्र आदि लेकर संकल्प किया जाता है।
- पूजा में भगवान शिव, देवताओं और पूर्वजों का आह्वान होता है।
- विशेष मंत्रों और हवन द्वारा श्राप की बेड़ियाँ खोली जाती हैं, जिससे शुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ता है।
- श्रापित दोष अक्सर पितृ संबंधित होता है, इसलिए पूजा में पिंडदान और तर्पण भी किया जाता है
- पूजा के अंत में शिव अभिषेक और पूर्णाहुति के साथ पूजा सम्पन्न होती है और प्रसाद वितरण किया जाता है।
श्रापित दोष पूजा की लागत और समय अवधि क्या है?
समय: 2–3 घंटे (पूजा की विस्तृत प्रक्रिया पर निर्भर)
पूजा शुल्क: ₹2,000 से ₹5,000 (पंडित, हवन सामग्री और विधि के आधार पर) अधिक और जानकारी के लिए पंडित जी से संपर्क करे।
शुभ मुहूर्त: अमावस्या, श्राद्ध पक्ष, सोमवारी या शुभ मुहूर्तों में
श्रापित दोष पूजा के लाभ कौन-कौन से है?
जीवन में अटके हुए कार्य पूर्ण होते हैं
मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं में राहत
पारिवारिक संबंधों में संतुलन
वैवाहिक और संतान संबंधी समस्याओं से मुक्ति
कर्म बंधन का निवारण, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार
त्र्यंबकेश्वर में कैसे कराएं श्रापित दोष पूजा की बुकिंग?
त्र्यंबकेश्वर में श्रापित दोष पूजा की बुकिंग के लिए आज ही वहाँ के योग्य पंडित कैलाश शास्त्री जी से संपर्क करें और अपनी समस्या का समाधान पाएँ। पंडित जी वर्षो से दोष निवारण पूजा सम्पन्न करते आ रहे है, यदि आप भी अपनी पूजा की बुकिंग नाशिक,त्र्यंबकेश्वर में कराना चाहते है तो अभी कॉल करें और पूजा की जानकारी प्राप्त करें।