गुरु चांडाल दोष के लक्षण, उपाय और पूजा-बुकिंग त्र्यंबकेश्वर
कई बार व्यक्ति बुद्धिमान होने के बावजूद गलत निर्णय ले बैठता है, शिक्षा या करियर में रुकावट आती है और जीवन में भ्रम व अस्थिरता बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी समस्याओं के पीछे गुरु चांडाल दोष एक प्रमुख कारण हो सकता है।
यदि जीवन में बार-बार गलत निर्णय, अस्थिरता या असफलता का सामना करना पड़ रहा है, तो त्र्यंबकेश्वर में गुरु चांडाल दोष पूजा अवश्य करानी चाहिए। यह पूजा आपके लिए बहुत लाभकारी और फलदायी सिद्ध हो सकती है तो आज ही पूजा बुकिंग करें।
Contents
- 1 गुरु चांडाल दोष क्या है? इस दोष के बनने के कारण क्या है?
- 2 गुरु चांडाल दोष के लक्षण कौन-कौन से है?
- 3 क्या गुरु चांडाल दोष हमेशा अशुभ होता है?
- 4 गुरु चांडाल दोष से बचने के उपाय कौन-कौन से है?
- 5 त्र्यंबकेश्वर में गुरु चांडाल दोष पूजा: दोष निवारण का रामबाण उपाय
- 6 त्र्यंबकेश्वर में गुरु चांडाल दोष पूजा क्यों कराएँ?
- 7 गुरु चांडाल दोष पूजा की विधि (संक्षेप में)
- 8 गुरु चांडाल दोष पूजा का शुभ समय
- 9 गुरु चांडाल दोष पूजा के बाद होने वाले लाभ
- 10 जाने त्र्यंबकेश्वर में गुरु चांडाल दोष पूजा बुकिंग की पूरी जानकारी?
गुरु चांडाल दोष क्या है? इस दोष के बनने के कारण क्या है?
जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में गुरु (बृहस्पति) ग्रह का राहु या केतु के साथ युति (साथ होना) हो जाती है, तब गुरु चांडाल दोष बनता है। गुरु ग्रह ज्ञान, धर्म, नीति, विवाह और संतान का कारक माना जाता है, जबकि राहु-केतु भ्रम और नकारात्मकता का प्रतीक हैं। इनके एक साथ होने से व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता और जीवन की दिशा प्रभावित होती है।
गुरु चांडाल दोष बनने के मुख्य कारण निम्नानुसार है:
- कुंडली में गुरु और राहु/केतु की युति
- गुरु ग्रह का कमजोर या पीड़ित होना
- पूर्व जन्म के अधूरे या गलत कर्म
- धर्म और नैतिक मूल्यों से दूरी
- पितृ दोष या राहु-केतु दोष का प्रभाव
गुरु चांडाल दोष के लक्षण कौन-कौन से है?
1. शिक्षा और करियर में समस्या
पढ़ाई में बार-बार रुकावट, मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलना, नौकरी या व्यवसाय में अस्थिरता होती है।
2. गलत निर्णय और भ्रम
सही-गलत में अंतर न कर पाना, बार-बार गलत लोगों पर भरोसा, जीवन में दिशा की कमी होना आदि परेशानियाँ देखने को मिलती है।
3. विवाह और पारिवारिक परेशानी
इस दोष से विवाह में देरी, वैवाहिक जीवन में मतभेद, गुरु या बुजुर्गों से संबंध खराब होना आदि समस्या आ सकती है।
4. आर्थिक अस्थिरता
धन आते ही खर्च हो जाना, निवेश में नुकसान, अचानक आर्थिक संकट आना यदि इस तरह की परेशानियाँ आ रही है तो ये गुरु चांडाल दोष के लक्षण हो सकते है।
5. मानसिक तनाव
आत्मविश्वास की कमी, नकारात्मक सोच, बेचैनी और भय ये सब गुरु चांडाल दोष के लक्षण और प्रभाव हो सकते है।
क्या गुरु चांडाल दोष हमेशा अशुभ होता है?
नहीं। हर कुंडली में इसका प्रभाव समान नहीं होता। कुछ विशेष योगों में गुरु चांडाल दोष कमजोर या निष्क्रिय भी हो सकता है। इसलिए कुंडली का सही विश्लेषण बहुत आवश्यक है।
गुरु चांडाल दोष से बचने के उपाय कौन-कौन से है?
गुरु ग्रह की पूजा
- गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें
- बृहस्पति मंत्र का जाप करें
- केले के पेड़ की पूजा करें
राहु-केतु शांति उपाय
- राहु-केतु मंत्र जाप
- अमावस्या को दान-पुण्य
- जरूरतमंदों की सहायता
दान और सद्कर्म
- गुरुवार को पीली दाल, हल्दी, वस्त्र का दान
- ब्राह्मण या गुरु का सम्मान
- सत्य और धर्म का पालन
त्र्यंबकेश्वर में गुरु चांडाल दोष पूजा: दोष निवारण का रामबाण उपाय
यह दोष निवारण का सबसे प्रभावी और शास्त्रसम्मत उपाय है।
यह पूजा विशेष रूप से त्र्यंबकेश्वर (नाशिक) में अत्यंत फलदायी मानी जाती है।
पूजा के लाभ:
- गुरु ग्रह की शक्ति बढ़ती है
- भ्रम और नकारात्मकता कम होती है
- करियर, विवाह और धन में सुधार आता है
त्र्यंबकेश्वर में गुरु चांडाल दोष पूजा क्यों कराएँ?
- त्र्यंबकेश्वर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है
- यहाँ पूजा वैदिक विधि से की जाती है
- अनुभवी और परंपरागत पंडित
- राहु-केतु और गुरु दोष शांति के लिए विशेष स्थान
गुरु चांडाल दोष पूजा की विधि (संक्षेप में)
- संकल्प और गणेश पूजा
- गुरु ग्रह शांति मंत्र जाप
- राहु-केतु शांति पाठ
- हवन और पूर्णाहुति
पूजा समय: लगभग 2.5 से 4 घंटे
गुरु चांडाल दोष पूजा का शुभ समय
- गुरुवार
- अमावस्या
- सोमवती अमावस्या
- श्रावण मास
- कुंडली अनुसार शुभ मुहूर्त
गुरु चांडाल दोष पूजा के बाद होने वाले लाभ
- निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है
- शिक्षा और करियर में प्रगति
- विवाह और पारिवारिक जीवन में संतुलन
- मानसिक शांति और सकारात्मक सोच
जाने त्र्यंबकेश्वर में गुरु चांडाल दोष पूजा बुकिंग की पूरी जानकारी?
त्र्यंबकेश्वर में पूजा कराने के लिए:
- बुकिंग पहले से कराने पर पूजा सुचारु रूप से संपन्न होती है
- पहले कुंडली देखकर तिथि और मुहूर्त तय किया जाता है
- स्थानीय अनुभवी पंडित द्वारा पूजा कराई जाती है
- पूजा सामग्री और दक्षिणा सामान्यतः पैकेज में शामिल रहती है
गुरु चांडाल दोष जीवन में भ्रम और रुकावट ला सकता है, लेकिन सही पूजा, श्रद्धा और मार्गदर्शन से इसके प्रभाव को शांत किया जा सकता है।
यदि आप भी इस दोष से छुटकारा चाहते है तो आज ही त्र्यंबकेश्वर के अनुभवी पंडित कैलाश शास्त्री जी से संपर्क करें और दोष निवारण का उचित उपाय अपनाएं। नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करें और अपनी पूजा बुक करें।